बिहार शिक्षक पितृत्व अवकाश (Paternity Leave Rules & Format)

बिहार सेवा संहिता एवं शिक्षक अवकाश नियमावली के अंतर्गत पुरुष शिक्षकों को अपनी पत्नी के प्रसव के अवसर पर 15 दिनों का पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) प्रदान किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है। इस स्मार्ट फॉर्म की सहायता से शिक्षक दो पृष्ठों का मानक आवेदन प्रपत्र तैयार कर सकते हैं।

📅 अवकाश की अवधि एवं नियम

  1. अवकाश की अधिकतम अवधि: 15 (पंद्रह) दिन।
  2. उपभोग की समय-सीमा: पत्नी के प्रसव की संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व अथवा प्रसव की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपभोग किया जा सकता है।
  3. संतान सीमा: यह अवकाश केवल प्रथम दो जीवित संतानों के लिए ही अनुमन्य है।
  4. वेतन की स्थिति: यह पूर्ण वेतन सहित अवकाश होता है और इसे सामान्य कार्य दिवस के रूप में ही गिना जाता है।

🏥 आवेदन के साथ संलग्न प्रमाण पत्र:-

1. निबंधित चिकित्सक / अस्पताल द्वारा जारी प्रसव प्रमाण पत्र (Birth Certificate / Discharge Summary)।

2. जीवित संतानों के संबंध में स्व-घोषणा पत्र।

3. विद्यालय उपस्थिति एवं पूर्व में उपभोग किए गए अवकाश का विवरण।