पीएम पोषण योजना (वर्ग 6-8): उच्च प्राथमिक विद्यालय मासिक विवरणी

मध्य विद्यालयों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन (PM POSHAN) योजना के अंतर्गत खाद्यान्न एवं व्यय विवरणी संधारित करने हेतु यह स्मार्ट फॉर्म विकसित किया गया है।

⚖️ उच्च प्राथमिक स्तर (वर्ग 6-8) के निर्धारित मानक

  1. चावल प्रति छात्र प्रति दिन: 150 ग्राम (0.150 किग्रा)।
  2. परिवर्तन लागत: उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित विभागीय दर।
  3. पोषण मानक: 700 कैलोरी ऊर्जा एवं 20 ग्राम प्रोटीन युक्त भोजन का प्रावधान।
  4. शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता: हाथ धुलाई एवं साफ-सफाई के मानकों का कड़ाई से पालन।

📑 पंजी संधारण के मुख्य निर्देश:-

विद्यालय स्तर पर खाद्यान्न पंजी, रोकड़ बही, एवं व्यय विपत्र को अद्यतन रखें। छात्र उपस्थिति पंजी के आंकड़ों से लाभान्वित छात्रों की संख्या का मिलान अनिवार्य है। ऑनलाइन गणना के पश्चात पीडीएफ डाउनलोड कर मासिक बैठक में प्रस्तुत करें।